चित्रकूट: ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारी बीते 40 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। 3 महीने से वेतन न मिलने और प्रशासन की दमनात्मक नीतियों के खिलाफ कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति पर अनदेखी और दमनकारी रवैये का आरोप लगाते हुए कर्मचारी अब कामदगिरि गिरि के दरबार में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश शासन भी उनकी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
हनुमान चालीसा पाठ कर किया विरोध प्रदर्शन
आंदोलनरत कर्मचारियों ने बरहा के हनुमान जी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं – पेंशन, पीएफ और नियमित वेतन का भुगतान।
2 महीने से जारी है आंदोलन
कर्मचारी पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की चुप्पी और उदासीनता के चलते अब उन्होंने आस्था का सहारा लिया है और न्याय के लिए कामदगिरि गिरि से प्रार्थना कर रहे हैं।
ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी, कामदगिरि गिरि से लगाई न्याय की गुहार
