State

कमलनाथ के सामने कांग्रेस के दो नेता भिड़े, विधायक सोहन वाल्मीकि ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की पिटाई की

*छिंदवाड़ा:** पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आए हुए हैं। शिकारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक के दौरान, कांग्रेस के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए। परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई।

विधायक सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार के मंच पर बैठने पर आपत्ति जताई, यह कहते हुए कि पुन्हार भाजपा में शामिल होने जा रहे थे और कांग्रेस को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। इसके बाद दोनों नेताओं में बहस शुरू हो गई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक सोहन वाल्मीकि और उनके समर्थकों ने संजय पुन्हार की जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोनों नेताओं को बंगले के अंदर बुलाकर समझाइश दी। इसके बाद, कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दशहरा मैदान में किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

****.

Related Articles