praja parkhi

वीडियो वायरल : भोपाल कोच फैक्ट्री में रेल कर्मचारियों की गुंडागर्दी, महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता और अवैध गतिविधियों का बोलबाला

भोपाल । भोपाल की कोच फैक्ट्री में कुछ रेल कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी चरम पर है। ये कर्मचारी खुलेआम महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं, फैक्ट्री के अंदर ही शराब पीते हैं और जुआ खेलते हैं। हाल ही में, रोहित मौर्या नामक एक कर्मचारी पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉय यूनियन की एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा, जिसके बाद उसे यार्ड में ट्रांसफर किया गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद वह अपनी ‘सैटिंग’ से वापस आ गया।

रोहित मौर्या एयरब्रेक विभाग का कर्मचारी है, लेकिन वह व्हील शॉप में सट्टा खेलने में लगा रहता है। जो भी उसे रोकने की कोशिश करता है, वह उनके साथ मारपीट करता है। शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे, व्हील शॉप में इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि उसे कुछ राजनीतिक नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वह न केवल अवैध गतिविधियों में संलिप्त है बल्कि अपने काम से भी कतराता है।

प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या इस तरह की घटनाओं पर जल्द ही रोक लगाई जाएगी?

**रोहित मौर्या पर हफ्ता वसूली और छेड़खानी का आरोप**
नीली शर्ट पहनने वाले रोहित मौर्या पर महिलाओं से छेड़खानी और हफ्ता वसूली करने का भी आरोप है। इस तरह की घटनाओं से कर्मचारियों और महिला कर्मियों में डर का माहौल बना हुआ है।

### भोपाल कोच फैक्ट्री में प्रशासन की सुस्ती और गुंडागर्दी पर लगाम की जरूरत

https://www.prajaparkhi.page/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240920-WA0475.mp4
https://www.prajaparkhi.page/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240920-WA0473.mp4
Exit mobile version