भोपाल। नगर निगम ने 4 बकायादारों की संपत्तियां की कुर्की, लाखों की वसूली की तैयारी

भोपाल: नगर निगम ने संपत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को जोन क्रमांक 8 के तहत वार्ड 29, नेहरू नगर में 4 बकायादारों की संपत्तियां कुर्क की गईं।

किन संपत्तियों को किया गया कुर्क?

मकान नंबर S-103 – स्वामी रामाधार पर ₹80,051 बकाया।
मकान नंबर S-102 – स्वामी जगदीश प्रसाद पर ₹66,221 बकाया।
मकान नंबर C-136 – स्वामी लक्ष्मीदास डीगरा पर ₹84,694 बकाया।
मकान नंबर S-205 – स्वामी श्री लाल पर ₹83,567 बकाया।

निगम की सख्त चेतावनी
संपत्तिकर, जल उपभोक्ता शुल्क और अपशिष्ट प्रबंधन प्रभार समय पर जमा करें। अन्य बकायादारों के खिलाफ भी जल्द होगी कुर्की कार्रवाई। राजस्व वसूली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

नगर निगम की अगली रणनीति

बड़े बकायादारों की संपत्तियों को कुर्क करने का अभियान जारी रहेगा। जोनल अधिकारी सुश्री नूतन खरे के नेतृत्व में नियमित निगरानी होगी।

Exit mobile version