Uncategorized

Happy Birthday Big B : 82 साल के हुए महानायक अमिताभ बच्चन, बधाई देने के लिए ‘जलसा’ के बाहर लगा फैंस का हुजूम

Happy Birthday Big B : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन पिछले 55 सैलून से दर्शकों को एंटरटेन

मुंबई : Happy Birthday Big B : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन पिछले 55 सैलून से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। 130 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शहंशाह आज 82 साल के हो गए हैं। अमिताभ ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक आम आदमी से बॉलीवुड के शहंशाह बनने का यह सफर काफी संघर्ष भरा रहा।बिग बी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए घंटो इंतजार करते हैं। जन्मदिन के मौके पर आधी रात को बड़ी संख्या में लोग बिग बी की आवास ‘जलसा’ के बाहर एकत्र हुए और जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए उनका इंतजार करने लगे। इसके बाद फैंस ने उनके आवास के बाहर ही केक काटकर बिग बी का जन्मदिन मनाया।

Related Articles