Uncategorized

मध्यप्रदेश गृह विभाग का नया आदेश: वैष्णव शर्मा को सीबीआई में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। 2012 बैच के मध्यप्रदेश काडर के आईपीएस अधिकारी वैष्णव शर्मा को सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इससे पहले, भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि मध्यप्रदेश से पुलिस अधीक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को सीबीआई में नियुक्त किया जाए। इसके तहत 16 अक्टूबर 2023 को आशुतोष बागरी, भापुसे (2015), को तत्काल प्रभाव से सीबीआई मुख्यालय, नई दिल्ली में नियुक्त किया गया था।

हालांकि, आशुतोष बागरी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र के आधार पर राज्य शासन ने उन्हें उनके मूल प्रभार पर वापस बुला लिया है। अब, उनके स्थान पर वैष्णव शर्मा को सीबीआई मुख्यालय, नई दिल्ली में कार्य संपादन हेतु नियुक्त किया गया है। यह आदेश अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

Related Articles