1984 में बुर्किना फासो में Thomas Sankara का बड़ा कदम: राष्ट्रीयकरण और IMF-वर्ल्ड बैंक से इनकार

बुर्किना फासो । 1984 में बुर्किना फासो के तत्कालीन राष्ट्रपति थॉमस संकारा ने देश की खनिज संपदा को लूटने वाली फ्रांस की कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। उन्होंने IMF और वर्ल्ड बैंक से कर्ज लेने से भी सख्ती से इनकार कर दिया था। हालांकि, 1987 में उनकी हत्या कर दी गई, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित हैं।

**Ibrahim Traore: बुर्किना फासो में जनकल्याणकारी राज्य की दिशा में कदम**

37 साल बाद बुर्किना फासो को एक और ऐसा नेता मिला है जो देश को जनकल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर है। वर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने फ्रांस की सेना को देश छोड़ने का आदेश दिया है और दो बड़ी गोल्ड माइन्स का राष्ट्रीयकरण किया है, जहां से हर दिन 400 किलो सोना निकाला जाता है। उन्होंने IMF और वर्ल्ड बैंक की सिफारिशों को लागू करने से भी इंकार कर दिया है।

**अफ्रीका की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियां**

अफ्रीकी नेता विकास करना चाहते हैं, लेकिन अमेरिका और यूरोप के देश अफ्रीकी देशों को पिछड़ा बनाए रखने की कोशिश करते हैं। इब्राहिम ट्राओरे की नीतियों से विदेशों की ताकतों को खतरा महसूस हो रहा है, जिससे उनके खिलाफ तख्तापलट का डर भी बढ़ गया है। विदेशी शक्तियों ने अल कायदा का सहारा लेकर बुर्किना फासो पर हमला करवाया है।

**Photo 1**: Thomas Sankara 
**Photo 2**: Ibrahim Traore

Exit mobile version