भोपाल । मध्य रेल के मुंबई मंडल स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस में मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित गाड़ियां निरस्त या शॉर्ट टर्मिनेट की जाएंगी:
1. गाड़ी संख्या 04151 : कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस हॉलिडे स्पेशल 05.07.2024 से 26.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 04152 : लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल हॉलिडे स्पेशल 06.07.2024 से 27.07.2024 तक निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 14314 : बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 06.07.2024 से 27.07.2024 तक ठाणे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।