ब्रेकिंग न्यूज: अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने यमन में हौथी विद्रोहियों के भूमिगत बंकरों पर किया हवाई हमला, देखें वीडियो

वाशिंगटन: अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने यमन में हौथी विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे भूमिगत बंकरों पर सटीक हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे. ऑस्टिन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

ऑस्टिन ने बताया कि यह हमला क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन बंकरों में हौथी विद्रोही हथियारों और युद्ध सामग्री का भंडारण कर रहे थे। अमेरिका की इस कार्रवाई को हौथियों के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

इस हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ने की संभावना है, और अमेरिकी प्रशासन इस पर करीबी नजर बनाए हुए है।

https://www.prajaparkhi.page/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241018-WA0195.mp4
Exit mobile version