विश्वप्रसिद्ध मैगजीन TIME द्वारा जारी की गई 2025 की “100 सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची में इस बार एक भी भारतीय को जगह नहीं दी गई है। यह घटना इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि पिछले 21 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत जैसे वैश्विक शक्ति बन चुके देश से कोई भी व्यक्ति इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल नहीं किया गया।
हर साल जारी की जाने वाली यह सूची राजनीति, विज्ञान, समाज सेवा, तकनीक, मनोरंजन और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर प्रभाव छोड़ने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करती है। लेकिन 2025 की सूची में भारत की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस सूची में हालांकि बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को स्थान दिया गया है। यूनुस को सामाजिक सुधार और माइक्रोफाइनेंस के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए पहचान मिली है।
भारत से पहले हमेशा कोई न कोई नेता, उद्योगपति, अभिनेता, वैज्ञानिक या समाजसेवी इस सूची में अपनी जगह बनाता रहा है – चाहे वो नरेंद्र मोदी, प्रियंका चोपड़ा, सत्य नडेला, सुंदर पिचाई या दीपिका पादुकोण जैसे नाम हों। लेकिन इस बार सूची में भारतीय प्रतिनिधित्व की पूर्ण अनुपस्थिति ने आलोचना और निराशा दोनों को जन्म दिया है।
TIME की 2025 की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में नहीं शामिल हुआ कोई भारतीय, 21 वर्षों में पहली बार
