World

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक यात्रा: पहले चरण में अल्जीरिया पहुंचीं

अल्जीरिया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों के दौरे के पहले चरण में रविवार को अल्जीरिया पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा विशेष है, क्योंकि यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की अल्जीरिया की पहली आधिकारिक यात्रा है।

राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से साझा की गई पोस्ट में बताया गया कि अल्जीरिया पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल मजीद तब्बौन ने व्यक्तिगत रूप से किया। इस अवसर पर अल्जीरिया की कैबिनेट के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस यात्रा को भारत-अफ्रीका संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एतिहासिक कदम बताया। प्रवक्ता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति मुर्मू अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर हैं, जो भारत के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा इन देशों की पहली राजकीय यात्रा होगी।

राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा भारत और अफ्रीकी देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है।

Related Articles